यूपी। बड़ा हादसा: हापुड़ में फैक्ट्री में लगी आग, 9 मजदुर जिंदा जले, 15 घायल
यूपी। बड़ा हादसा: हापुड़ में फैक्ट्री में लगी आग, 9 मजदुर जिंदा जले, 15 घायल ब्यूरो ललित चौधरी हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिलान्तर्गत धौलाना में यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने की एक फैक्टरी में शनिवार दोपहर अचानक बॉयलर फट गया। इस दुर्घटना में फैक्टरी में कार्यरत नौ लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में कम से 16 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत चिंताजनक है। धौलाना स्थित यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में सीएनजी पम्प के पीछे इलेक्ट्रॉनिक समान बनाने की फैक्टरी है। इस फैक्टरी में शनिवार को भी काम काज चल रहा था। दोपहर में अचानक फैक्टरी का बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने से इतना जबर्दस्त धमाका हुआ कि आसपास की कई फैक्टरियों की छतें उड़ गई। इस दौरान फैक्टरी में आग भी लग गई। इस दुर्घटना में फैक्टरी में कार्यरत 9 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत चिंताजनक है। घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार और मंडलायुक्त सुरेन्द्र सि…