बुलंदशहर। बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ : गोली लगने से दो घायल, सर्राफा व्यापारी से मांगे थे 20 लाख की रंगदारी

बुलंदशहर। बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ : गोली लगने से दो घायल, सर्राफा व्यापारी से मांगे थे 20 लाख की रंगदारी
रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर में स्वाट टीम कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सर्राफा व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले बदमाशों को घेर लिया। पुलिस की घेराबंदी देखकर बाइक सवार बदमाश भागने लगे।पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया वे पुलिस पर फायरिंग करने लगे। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। जबकि एक बदमाश भाग गया। जिसका पीछा करके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि सर्राफा व्यापारी प्रदीप कुमार मित्तल उर्फ गुड्डू से रंगदारी मांगने वाले बदमाशों की क्षेत्र में होने की मुखबिर से सूचना मिली। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश वलीपुरा नहर की पटरी के पास हैं। पुलिस टीम को आते देख वे भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गये। बदमाशों को अस्पताल में कराया गया भर्ती घायल बदमाशों की पहचान जयदीप पुत्र विजयराज सिंह एवं तरूण उर्फ कलुआ पुत्र नन्दलाल उर्फ नन्दू निवासीगण जलालपुर करीरा थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। तीसरे बदमाश की पहचान हितेश उर्फ छोटू पुत्र कृष्णवीर निवासी उपरोक्त के …