बुलंदशहर। डीएम एवं एसएसपी द्वारा अन्य अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा एवं ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्यौहार के दृष्टिगत लिया जायजा
बुलंदशहर। डीएम एवं एसएसपी द्वारा अन्य अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा एवं ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्यौहार के दृष्टिगत लिया जायजा रिपो० रिशू कुमार थाना खुर्जा नगर क्षेत्रांतर्गत सिद्धेश्वर मन्दिर व ईदगाह का भ्रमण निरीक्षण कर लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा। बुलन्दशहर/खुर्जा। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा उपजिलाधिकारी खुर्जा श्रीमती लवी त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी खुर्जा श्री दिलीप सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ कांवड यात्रा एवं ईद-उल-अजहा (बकरीद) को सकुशल एवं शान्ति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना खुर्जानगर क्षेत्रांतर्गत स्थित सिद्धेश्वर मन्दिर व ईदगाह स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं कांवड़ियों के आने-जाने वाले कावंड़ मार्गों का भी निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया कांवड़ यात्रा एवं ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्यौहार को सकुशल एवं शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि इस अवसर पर श्रद्धालुओं कांवड़ियों द्वारा गंगा सहित विभिन्न नदियों सरोवरों से पवित्र जल लेकर शिव मन्दिरों शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की जाती है। कुछ शिव मन्दिरों प…