बुलंदशहर। वाहन चेकिंग में बाइक चोर गैंग के तीन सदस्य दबोचे : नौ बाइक की बरामद, एसएसपी के निर्देश पर चलाया था वाहन चेकिंग अभियान

बुलंदशहर। वाहन चेकिंग में बाइक चोर गैंग के तीन सदस्य दबोचे : नौ बाइक की बरामद, एसएसपी के निर्देश पर चलाया था वाहन चेकिंग अभियान
रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर/खुर्जा। नगर स्थित मुंडाखेड़ा चौराहे पर बुधवार को एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मूंडाखेड़ा चौराहे के नजदीक वाहन चोर गैंग के तीन सदस्यों को दबोच लिया। जिनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो पूछताछ में वाहन चोर गैंग के सदस्यों ने बाइक चोरी करना कबूल किया और नौ बाइक बरामद कराई। खुर्जापुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों का चालान कर दिया है। एसएसपी के निर्देश पर हन चेकिंग अभियान चलाया कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को एसएसपी के निर्देश पर नगर ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हाइवे स्थित मूंडाखेड़ा चौराहे पर मौजूद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बाइक चोर गैंग के तीन सदस्यों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में अमित पुत्र प्रेम पाल निवासी रबूपुरा,सचिन पुत्र ब्रह्मजीत निवासी रबूपुरा,और कालू उर्फ चंद्रशेखर पुत्र देवेंद्र पाल निवासी रबूपुरा है। नौ बाइक और फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई नौ बाइक और फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की हैं। कोतवाली प्रभारी ने बता…