अलीगढ़ : मस्जिद के सामने से बारात निकालने पर फेंके अंडे:अलीगढ़ में हिन्दू लड़कियों की शादी में बवाल, 4 खिलाफ मुकदमा दर्ज

अलीगढ़ : मस्जिद के सामने से बारात निकालने पर फेंके अंडे:अलीगढ़ में हिन्दू लड़कियों की शादी में बवाल, 4 खिलाफ मुकदमा दर्ज
अलीगढ़ में बकरीद के त्योहार से पहले एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है। टप्पल के नूरपुर गांव में हिंदुओं की बारात में गैर समुदाय के लोगों ने छतों से अंडे फेंक कर मारे। जिसके बाद माहौल बिगड़ना शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई। पीड़ित पक्ष ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में जाटव समाज पर फेंके अंडे टप्पल थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में गुरुवार रात लगभग 10 बजे को जाटव समाज की दो बेटियों की बारात आई थी। जाटव समाज के धर्मवीर अपनी दोनों बेटियों की शादी एक साथ ही कर रहे थे। दोनों बारात गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) से आई थी। एक बारात गांव अच्छेजा और दूसरी बारात खैली गांव से अलीगढ़ आई थी। आरोप है कि बारात में लोग नाच गा रहे थे, इसी दौरान गैर समुदाय के कुछ लोगों ने छतों से अंडे फेंकने शुरू कर दिए। बारातियों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग इधर उधर भागने लगे। लोगों ने इसकी जानकार…