हरदुआगंज : द्रोपती मुर्मू को राष्ट्रपति बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे में निकाला जुलूस

हरदुआगंज : द्रोपती मुर्मू को राष्ट्रपति बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे में निकाला जुलूस
रिपो. अभिषेक चौधरी द्रोपदी मुर्मू को भारत का 15वां राष्ट्रपति बनाएं जाने पर भाजपा नेताओं ने कस्बा हरदुआगंज, गोधा सहित अन्य अलग-अलग स्थानों पर शोभायात्रा निकालकर राष्ट्रपति को बधाई दी। इस मौके पर जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अनुसूचित जनजाति की महिला को राष्ट्रपति बना कर भाजपा ने देश के गौरवशाली परंपरा को मजबूत किया है। और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहली बार भाजपा ने सभी को साथ लेकर देश के लिए हर संभव कुर्बानी देने वाले समाज के व्यक्ति को राष्ट्रपति बनाया है। इससे महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। इस जुलूस में भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल सिंह, अनेकपाल सिंह, शिवनारायण शर्मा, मनोज भारद्वाज, आशीष गौड, शुभम गोयल, सुधीर शर्मा, सुनील शर्मा, रतन राजपूत, शिवम हिंदू  बिट्टू, हिंदू, सनी चौधरी, कुशलपाल चौधरी, सत्यम कुमार, अमित जैन जी आदि लोग मौजूद रहे। गोधा में भी निकाला गया जुलूस नव निर्मित कोतवाली भवन में उप निरीक्षक को भेंट की राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू की फ़ोटो रिपो.राकेश कुमार गोधा। द्रौपदी मुर्मू को भारत की पन्द्रह वीं राष्ट्रपति बनने की खुशी में सोमवार को भाजपाइयों ने गोधा पैंठ चौराहे स…