यूपी। बदायूं में नाबालिग से दुष्कर्म : पति ने नाबालिग के साथ किया रेप तो पत्नी ने बनाया वीडियो, दोनों गिरफ़्तार

यूपी। बदायूं में नाबालिग से दुष्कर्म : पति ने नाबालिग के साथ किया रेप तो पत्नी ने बनाया वीडियो, दोनों गिरफ़्तार
यूपी डेस्क, समाचार दर्पण लाइव _____________________________________________ बदायूं में नाबालिग लड़की की शिकायत पर पति और पत्नी दोनों को दुष्कर्म, पॉक्सो कानून और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम  की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। _____________________________________________ यूपी/बदायूं। बदायूं में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है, पति पर कथित तौर पर दुष्कर्म और पत्नी पर वीडियो बनाने का आरोप लगा है। घटना फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र की है। सोशल मीडिया पर दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने आज बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पति-पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार 12 जुलाई को एक व्यक्ति ने गांव की ही एक नाबालिग बच्ची को किसी बहाने से अपने घर बुला लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग बच्ची से रेप का वीडियो बनाया इस दौरान उसकी पत्नी मोबाइल से वीडियो बनाती रही. पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी ने पीड़ित किशोरी को घटना के बारे में किसी से बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डर से बच्ची ने …