अलीगढ़। श्री वार्ष्णेय मंदिर में 19 अगस्त की मध्य रात्रि को जन्मेंगे कन्हैया तैयारियां जोरों पर, मध्य रात्रि 12 बजे कन्हैया जी का होगा अवतरण

अलीगढ़। श्री वार्ष्णेय मंदिर में 19 अगस्त की मध्य रात्रि को जन्मेंगे कन्हैया तैयारियां जोरों पर, मध्य रात्रि 12 बजे कन्हैया जी का होगा अवतरण
ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ श्री वार्ष्णेय मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व, धार्मिक आस्था और हर्षोल्लास के साथ  हर वर्ष मनाया जाता है। इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। श्री वार्ष्णेय मंदिर के व्यवस्थापक श्री राधेश्याम गुप्ता स्क्रेप ने  पत्रकारवार्ता में इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के लिए सम्पूर्ण मंदिर प्रांगण को सतरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। मुख्य आकर्षण रहेगें खुद बाल रुप में ठाकुर जी। कई जीवंत झाँकियाँ भी अपनी छटा बिखेरेंगी ।  मन्दिर समिति के उप संयोजक राजाराम मित्र , पूर्व महापौर सावित्री वार्ष्णेय ,  परम भक्त बृजेश कंटक व यतीश वार्ष्णेय ने बताया कि इस विशेष अवसर पर मथुरा वृंदावन के कारीगरों द्वारा ठाकुर जी समेत सभी विग्रहो की आकर्षक पोशाक तैयार की जा रही है । मंदिर प्रवक्ता भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक व अन्नू बीड़ी के अनुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का  शुभारम्भ 19 अगस्त  2022 दिन शुक्रवार को प्रातः 9:30 बजे लडडू गोपाल जी के दुग्धभिषेक से होगा।  मन्दिर के परम भक्त यतेंद्र वाई के ,…