बुलंदशहर। आजादी का अमृत महोत्सव : बुलंदशर में शान से फायराया तिरंगा, हर घर पर लहराया तिरंगा झंडा

 

ब्यूरो डेस्क, बुलंदशहर

बुलंदशहर/कलेक्ट्रेट। आजादी के अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर सोमवार को तिरंगा झंडा हर घर पर लहरा रहा है।

कलेक्ट्रेट में डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने तिरंगा झंडा फहराया। पुलिस लाइन में एसएसपी श्लोक कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी सम्मानित किया गया।

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का सौभाग्य हम सबको प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर हम देश को आजाद कराने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 

सभी सरकारी कार्यालयों में विभागाध्यक्ष ने और स्कूल-कॉलेजों में प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया। सामाजिक, व्यापारिक, राजनीतिक संगठनों के कार्यालयों पर भी ध्वजारोहण किया गया। बुलंदशहर नगर सहित जिले भर में तिरंगा झंडा हर घर पर फहराया गया है।

और नया पुराने

Live users

0

نموذج الاتصال