बुलंदशहर। हत्या के प्रयास करने वाले चार अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

बुलंदशहर। हत्या के प्रयास करने वाले चार अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर/शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कमरूद्वीन खां पुत्र अली मौहम्मद निवासी ग्राम मामऊ हाल निवासी मौहल्ला चौक चेनपुरा कस्बा व थाना शिकारपुर बुलन्दशहर ने अपने गांव निवासी तीन अभियुक्तों को नामजद कराते हुए उस पर जान से मारने की नियत से गोली चलाने के सम्बन्ध में थाना शिकारपुर पुर धारा 307, 506, भादवि पंजीकृत कराया था। उक्त घटना के क्रम में थाना शिकारपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त गण अप्पन, पंकज, सौरभ व रवि को अवैध असलहा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता  अप्पन पुत्र कृष्णवीर सिंह निवासी ईकराम मामऊ थाना अहमदगढ बुलन्दशहर, पंकज पुत्र रजनेश निवासी मामऊ थाना अहमदगढ बुलन्दशहर, सौरभ पुत्र भूरा शर्मा निवासी उपरोक्त रवि पुत्र कालीचरण निवासी मामऊ थाना अहमदगढ बुलन्दशहर।  पुलिस ने अभियुक्तों से एक तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस एक चाकू नाजायज एक मोटर साइकिल (घटना में प्रयुक्त) स्पलैंडर प्लस बिना नम्बर बरामद की है।  रंजिश को लेकर चली थी गोलियां गिरफ्तार अभियुक्त पंकज ने पुलिस पूछताछ पर बताया गया कि उसके गांव निवासी कमरूद्दीन से …