बुलंदशहर। पलक शर्मा हत्याकांड : दिए हुए पैसे वापस मंगाने पर डांटकर कर भगाया, नाबालिग ने गुस्से में महिला का मोबाइल चार्जर से घोंट दिया गला

बुलंदशहर। पलक शर्मा हत्याकांड : दिए हुए पैसे वापस मंगाने पर डांटकर कर भगाया, नाबालिग ने गुस्से में महिला का मोबाइल चार्जर से घोंट दिया गला
रिपो० जोगेंद्र सागर बु लंदशहर में पलक शर्मा हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि उस की हत्या एक नाबालिग लड़के ने की है। हत्या करने की वजह लिए हुए पैसे वापस न करना और फटकारना है। बुलंदशहर की पहासू पुलिस ने पलक शर्मा उर्फ शानू शर्मा हत्याकांड में चौंकाने वाला बेहद सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि तलाकशुदा महिला पलक की हत्या पैसे वापस न लौटाने के कारण की गई थी। जिस नाबालिग ने हत्या की इस खौफ़नाक वारदात को अंजाम दिया उसकी उम्र महज 14 साल है। बीते 21 अगस्त को पुलिस ने पलक (26) का शव उसके घर से करीब 150 मीटर दूर स्थित एक नाले से बरामद किया था, उसके गले में मोबाइल की चार्जिंग केबल थी जबकि उसके चेहरे को ईंट से कुचला गया था, लाश को देखकर लग रहा था कि पहले उसका गला घोंटकर हत्या की गई है और फिर उसकी पहचान मिटाने के लिए चेहरे को ईंट से कुचला गया है। पैसा मांगने पर फटकारा तो कर दी हत्या घटना के 24 घंटे बाद पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का महिला के घर आना-जाना था। पलक सिलाई का काम करके अपना गुजारा कर रही थी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताय…