बुलंदशहर। जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले आरोपी मय अवैध तमंचा कार व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार

बुलंदशहर। जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले आरोपी मय अवैध तमंचा कार व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार
रिपो० रीशू कुमार बुलंदशहर/शिकारपुर।  बीते दिनों 03 जुलाई को कमरूददीन पुत्र अली मौहम्मद मि. मौ. चौक चेनपुरा थाना शिकारपुर पर अभियुक्त गण द्वारा जान से मारने की नीयत से फायर करने के सम्बन्ध में म.अ.सं. 2600/22 धारा 307/506 भादवि बनाम डॉ. पंकज पुत्र रजनेश उर्फ राजू निवासी ग्राम मामऊ थाना अहमदगढ़, अप्पन पुत्र कृष्णवीर निवासी मामऊ थाना अहमदगढ़, जैकी पुत्र बाबू निवासी मामऊ थाना अहमदगढ़ पंजीकृत कराया था।  अभियुक्त पंकज पुत्र रजनेश निवासी ग्राम मामऊ थाना अहमदगढ़ को घटना में प्रयुक्त एक अदद देशी तमंचा अवैध 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस 315 बोर व अप्पन पुत्र कृष्णवीर निवासी ग्राम मामऊ थाना अहमदगढ़ को एक अवैध चाकू के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, शिकारपुर क्षेत्राधिकारी, के कुशल निर्देशन में रात्रि गश्त चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन के दौरान कोतवाल कामेश कुमार, एस आई सतपाल सिंह, कपिल चौधरी, शिवा, कुलदीप चौधरी, मय जीप सरकारी UP23AG0232 के चालक विपिन कुमार, द्वारा गिरफ्तार किया गया।  अभियुक्त गण डॉ. पंकज पुत्र रजनेश उर्फ राजू निवासी ग्राम मामऊ थाना अहमदगढ़, अप्पन पुत्र कृष्णवीर निवा…