बुलंदशहर। रेलवे ट्रैक पर तीन युवक चला रहे थे मोटरसाइकिल : स्टंट दिखाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने पर पहुंचे हवालात

बुलंदशहर। रेलवे ट्रैक पर तीन युवक चला रहे थे मोटरसाइकिल : स्टंट दिखाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने पर पहुंचे हवालात
ब्यूरो ललित चौधरी सोशल मीडिया पर सोमवार को तीन युवकों का रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ते व स्टंट करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान की और सोमवार शाम आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही आरोपियों की बाइक को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन युवक रेल की लाइन के बीचो-बीच बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। ककोड़ थाना क्षेत्र के चोला रेलवे लाइन पर मोटरसाइकिल पर बैठकर तीन युवक जान जोखिम में डालकर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं।  वीडियो वायरल होने के बाद वीडियो की शिकायत अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने चोला थाना पुलिस को मामले में तत्काल आरोपियों की शिनाख्त कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ककोड़ ने बताया है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि वीडियो करीब पांच दिन पुराना है, जो कि अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। पूछत…