अलीगढ़। महिला ने ससुर पर लगाया दुष्‍कर्म का आरोप, बागपत में तैनात सिपाही पति के खिलाफ मुकदमा


ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़

उत्‍तर प्रदेश के जनपद बागपत में तैनात सिपाही के खिलाफ महिला थाने में उसकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का भी आरोप ल लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी के बाद किया परेशान

सिविल लाइंस इलाके की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसकी शादी मथुरा जिले के एक परिवार में हुई थी। पति पुलिसकर्मी है। वर्तमान में बागपत में तैनात है। शादी के बाद से ही ससुराल में उसे उसे परेशान किया जाने लगा। मारपीट तक की गई। ससुर ने दुष्कर्म किया। महिला थाना इंस्पेक्टर सरिता द्विवेदी के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और नया पुराने

Live Viewers

0

نموذج الاتصال