बुलंदशहर। 50 वर्षीय प्रौढ़ बना हैवान : टीवी दिखाने के बहाने छह साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

  

रिपो० जोगेंद्र सागर

बुलंदशहर/खुर्जा। खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में टीवी दिखाने के बहाने छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना दो दिन पहले की है। बच्ची की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद दुष्कर्म की जानकारी मिली।

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।

पीड़ित की मां ने बताया कि बुधवार शाम वह घर में काम कर रही थी। इसी दौरान उसकी छह वर्षीय बेटी बाहर खेलने चली गई। बच्ची करीब दो घंटे बाद घर पर वापस आई। रात में बच्ची को तेज बुखार हुआ और पेट में दर्द होने लगा। मां ने कारण पूछा तो बच्ची ने बताया कि वह बेड से गिर गई थी। इसलिए दर्द हो रहा है। बृहस्पतिवार सुबह बच्ची के कपड़ों में खून के धब्बे दिखाई दिए। इसके बाद मां को तबीयत ज्यादा खराब होने का शक हुआ।

शुक्रवार को बच्ची की मां उसे खुर्जा के महिला अस्पताल ले गई। वहां से उसको बुलंदशहर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने दुष्कर्म की पुष्टि की और पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने इस मामले में खुर्जा जंक्शन चौकी पर अवगत कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से शिकायत दी जा रही है। शिकायत और बच्ची के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0