अलीगढ़ | युवक ने भरे बाजार महिला पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़, जानिए क्यों?

डेस्क, समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़ : बरला में आये दिन शराबियों का तांडव रहता है। बरला मोड़ पर शाम के समय पुलिस भी तैनात रहती है। बावजूद इसके शराबी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। आये दिन वह हंगामा करते नजर आते हैं। पुलिस का खौफ ही गायब हो गया है। आगामी क्रम में एक शराबी युवक ने सादा कपड़े में बरला बाजार से घरेलू सामान खरीद रहीं एक महिला पुलिसकर्मी के कंधे से अपना कंधा टच कर दिया। उसने इसका विरोध किया तो युवक ने महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया।

बाजार में खरीदारी कर रहीं थीं महिला पुलिस कर्मी

बरला के गांव ऊतरा का कान्हा बरला बाजार में शराब के नशे में इधर-उधर घूम रहा था। तभी एक दुकान से बरला थाने में तैनात दो महिला पुलिसकर्मी सादा कपड़ों  में कुछ सामान खरीद रहीं थीं। शराबी युवक वहां पहुंच गया। आरोप है कि एक महिला पुलिसकर्मी के कंधे में अपना कंधा मार दिया। जिसपर महिला पुलिसकर्मी ने इसका विरोध किया तो युवक गाली-गलौज पर उतारू हो गया और एक महिला पुलिसकर्मी के थप्पड़ जड़ दिया। जिसपर उन्होंने थाने फोन कर फोर्स को बुला लिया। थाने से आये पुलिसकर्मियों ने युवक को दबोचकर उसकी जमकर धुनाई की और पकड़कर थाने ले आई।

युवक का शांतिभंग में किया चालान

पूरे कस्बे में चर्चा है कि युवक ने एक महिला पुलिसकर्मी के थप्पड़ जड़ दिया और उसके खिलाफ केवल कार्रवाई शांतिभंग में ही हुई। ऐसे लोगों के तभी हौसले बुलंद हैं। वहीं चर्चा है कि थाना पुलिस ने छोटी कार्यवाई के नाम पर अपनी सेवा पानी की है। इस बाबत सोशल मीडिया पर वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। एसओ घनश्याम सिंह का कहना है कि थप्पड़ मारने जैसी कोई घटना नहीं हुई है।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0