अलीगढ़ः थाने में हेकड़ी दिखाना पड़ा महंगा, पुलिस से मारपीट करने वाले बीजेपी नेता पर दर्ज हुआ केस
अलीगढ़ः थाने में हेकड़ी दिखाना पड़ा महंगा, पुलिस से मारपीट करने वाले बीजेपी नेता पर दर्ज हुआ केस डेस्क, समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : मारपीट के मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लगवाने की सिफारिश लेकर शनिवार को कोतवाली पहुंचे भाजपा महानगर मंत्री संजू बजाज, पार्षद सूरज माहौर आदि का विवेचक दरोगा से विवाद हो गया। दरोगा द्वारा बात न मानने पर भाजपाई इतने बिफर गए कि उस पर हमलावर हो गए और गाली गलौज कर दी। दरोगा ने किसी तरह भागते हुए मुंशियाने में घुसकर खुद को बचाया। अन्य स्टाफ ने भाजपाइयों को रोका। भाजपाई दरोगा को बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी देते हुए चले गए। मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी ओर आरोपी भाजपा नेताओं का कहना है कि अभद्रता की शुरुआत उक्त दरोगा ने की थी। पिछले माह एक मारपीट का एक मुकदमा कोतवाली में दर्ज हुआ था। इसी मुकदमे की विवेचना कोतवाली में ही तैनात दरोगा सुरेश चंद्र कर रहे हैं। इसी मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लगवाने की सिफारिश करने भाजपा नेता संजू बजाज, पार्षद सूरज माहौर, योगेश माहौर आदि शनिवार दोपहर थाने पहुंचे। दरोगा सुरेश चंद्र मेडिकल कॉलेज से आकर कोतवाली में अपनी बाइक खड़ी कर रहे थे। इसी बीच भाजपा नेताओं व दरोगा में बातचीत शुरू हो गई। दरोगा सुरेश का आरोप…