एक दिन का CM बनने की मांग पर धरने पर बैठे मथुरा के प्रकाश चंद्र अग्रवाल, बोले- 'सुधार दूंगा यूपी का सिस्टम'

एक दिन का CM बनने की मांग पर धरने पर बैठे मथुरा के प्रकाश चंद्र अग्रवाल, बोले- 'सुधार दूंगा यूपी का सिस्टम'
डेस्क, समाचार दर्पण लाइव मथुरा के रहने वाले प्रकाश चंद्र अग्रवाल अनिल कपूर की फिल्म ‘नायक’ की तरह एक दिन के लिए यूपी का सीएम बनना चाहते हैं. इस मांग के साथ अब वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. एक दिन का सीएम बनने के लिए राष्ट्रपति से लेकर प्र धानमंत्री, यूपी की गवर्नर और सीएम को प्रत्यावेदन भी भेजा है. मथुरा के रहने वाले प्रकाश चंद्र अग्रवाल अनिल कपूर की फिल्म 'नायक' की तरह एक दिन के लिए यूपी का सीएम बनना चाहते हैं. इस मांग के साथ अब वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. वह प्रयागराज के पुलिस चौकी के बाहर अपनी इस मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका कहना है कि यूपी में कई सिस्टम में सुधार की जरूरत है और कई खामियां देखने को मिल रही हैं. अगर वह एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनते हैं, तो इसे दूर कर सकते हैं. एक दिन के कार्यकाल की रूपरेखा भी उन्होंने तैयार कर ली है. मथुरा से शुरू की थी धरने के लिए यात्रा प्रकाश चंद्र अग्रवाल नायक फिल्म देख चुके हैं. वह इसके किरदार में अनिल कपूर से काफी प्रभावित हैं. उनका कहना है कि मैं सिस्टम में सुधार लाना चाहता हूं और इसलिए मैं तब तक धरने पर बैठा रहूं…