यूपी | जांच करने गए दरोगा को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने पहुंचकर छुड़ाया
यूपी | जांच करने गए दरोगा को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने पहुंचकर छुड़ाया SDLive News कानपुर में दरोगा को बंधन बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। दरोगा लड़की को भगाकर शादी करने के केस की जांच करने पहुंचे था। लड़की के परिवार वालों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसे कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उसे जमकर पीटा। गांव के लोगों ने इस बात की पुलिस को सूचना दी। मामले का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस कमिश्नर ने 2 IPS अफसरों को पूरे मामले की जांच के लिए भेजा है। मामला ककवन इलाके का है। लड़की की लव मैरिज के बाद आरोपियों पर एक्शन नहीं से नाराज था परिवार पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया, "हीरापुरवा में रहने वाली एक युवती ने घर से भागकर लव मैरिज की थी। मामले में परिवार वालों ने 2 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने 3 आरोपियों और युवती को दबिश देकर पकड़ लिया। जांच के दौरान युवती ने अपने बयान में बताया कि मैं बालिग हूं और उसने अपनी इच्छा से शादी की है। FR लगाने पहुंचा था दरोगा युवती के बालिग होने की मेडिकल में पुष्टि होने के बाद आरोपियों को छोड़ दिया गया। साथ ही परिवार वालों को पूरे मामले की जानकारी दी गई। इस बात को लेकर परिवार के लोगों में गुस्सा भरा था। परिवार को …