संक्रांति पर नए अंदाज में नजर आए अलीगढ़ के डीएम, छानी जलेबी,स्टाफ के साथ किया श्रमदान, फिर दिव्यांग कर्मचारियों को हाथों से परोसा भोजन

संक्रांति पर नए अंदाज में नजर आए अलीगढ़ के डीएम, छानी जलेबी,स्टाफ के साथ किया श्रमदान, फिर दिव्यांग कर्मचारियों को हाथों से परोसा भोजन
SDLive News अपने अनोखे अंदाज के लिए चर्चित अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह रविवार को एक नए रूप में नजर आए। कभी नरम और कभी गरम रहने वाले डीएम ने पहले कलेक्ट्रेट में अधिकारियों और स्टाफ को मकर संक्रांति की बधाई दी और उनके साथ श्रमदान किया। इसके बाद वह एनआईसी में बन रहे भंडारे में पहुंच गए। यहां डीएम ने पहले हलवाई से बातचीत की। इसके बाद वह खुद हलवाई के साथ रसोई में बैठ गए और जलेबियां छानने लगे। डीएम को जलेबी बनाते देख अन्य अधिकारी और कर्मचारी हैरत में पड़ गए। देखते ही देखते दूसरे अधिकारी और कर्मचारी भी रसोई में हाथ बंटाने लगे। जिसके बाद उनका यह अनोखा अंदाज खूब सुर्खियां बटोर रहा है। मेहनत का नहीं होता है कोई विकल्प मकर संक्रांति और रविवार की छुट्‌टी के मौके पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट में श्रमदान किया और कर्मचारियों को भी इसके लिए प्रेरित किया। डीएम के साथ जिले भर के अधिकारी और कर्मचारी कलेक्ट्रेट में फावड़ा लेकर काम करते नजर आए। सरकारी कर्मचारियों के साथ अन्य लोगों ने भी कलेक्ट्रेट में श्रमदान किया। इस मौके पर डीएम ने सभी को संबोधित किया और कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। …