अलीगढ़ में खेत में सो रहा मजदूर झोपड़ी समेत जला, मौत

अलीगढ़ में खेत में सो रहा मजदूर झोपड़ी समेत जला, मौत
SDLive News अलीगढ़ में खेतों की रखवाली कर रहे मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। खेत में काम करने के बाद वह रखवाली के लिए रात में वहीं रुक गया था। इस दौरान वह खेत में बनी झोपड़ी में ही सो गया। रात में झोपड़ी में आग लग गई और झोपड़ी और मजदूर दोनों जलकर खाक हो गए। सुबह जब दूसरे किसान अपने खेत पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ बरला अभय कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर महामाया प्रसाद समेत विभिन्न फोर्स मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। लेकिन तब तक मजदूर का शव पूरी तरह से जलकर खाक हो गया था। नानऊ गांव के माजरा नगला की घटना घटना बरला थाना क्षेत्र के गांव नानऊ के माजरा नगला की है। गांव का ही राजू (35) पुत्र पूरन सिंह लोगों के खेतों में मजदूरी करता था। मजदूरी करने के साथ ही वह खेतों में रुककर रात में उनकी रखवाली भी करता था, जिससे कि कोई पशु फसलों को नुकसान न पहुंचा दे। रविवार रात को भी वह मटर के खेतों में काम करने के बाद वहां बनी झोपड़ी में ही सो गया था। लेकिन इस दौरान अज्ञात तरीके से झोपड़ी में आग लग गई और राजू की इस आग म…