8 साल की बच्ची के साथ रेप:पड़ोस में रहने वाले 35 साल के युवक ने की घटना, शरीर पर कई जगह काटा

8 साल की बच्ची के साथ रेप:पड़ोस में रहने वाले 35 साल के युवक ने की घटना, शरीर पर कई जगह काटा
SDLive News मथुरा में एक 8 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ घर पर अकेली थी। तभी मौका देखकर आरोपी घर में घुस आया। आरोपी ने पहले बच्ची के साथ मारपीट की। उसके बाद कमरे में बंद करके उसके साथ गलत काम किया। छोटी बहन के शोर मचाने पर उसको भी पीटा। चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी ने उसके शरीर पर कई जगह काटा भी है। उसके शरीर पर घाव के निशान हैं। आरोपी की उम्र 35 साल बताई जा रही है। यह घटना मथुरा के महावन थाना क्षेत्र की है। बच्ची के साथ मंगलवार की शाम 5 बजे आरोपी ने रेप किया है। दोनों बहनें खाना खाने के बाद सोने गई थीं बच्ची की ताई ने बताया, "पीड़िता की मां नहीं है। पिता रोज दोनों बच्चियों को घर में छोड़कर मजदूरी करने चले जाता है। हम लोगों का घर बगल में ही है। हम ही लोग बच्चियों का ध्यान रखते हैं। मंगलवार को दोनों बहनें खाना खा…