अलीगढ़ में 7वीं की छात्रा से क्लास टीचर ने किया रेप, स्कूल के बाद घर ले गया फिर रातभर कमरे में करता रहा वारदात
अलीगढ़ में 7वीं की छात्रा से क्लास टीचर ने किया रेप, स्कूल के बाद घर ले गया फिर रातभर कमरे में करता रहा वारदात SDLive News अलीगढ़ में रिश्तों को शर्मिंदा करने वाला एक मामला सामने आया है। 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ उसके क्लास टीचर ने रेप किया है। आरोपी शिक्षक स्कूल के बाद छात्रा को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसे अपने खाली पड़े मकान में रखा। यहां आरोपी ने छात्रा के साथ सारी रात दुष्कर्म किया। जब पुलिस ने छात्रा को बरामद किया तो छात्रा ने पुलिस को सारी बात बताई है। जिसके बाद पुलिस ने बयान के आधार पर अपहरण की धाराओं में बढ़ोत्तरी करते हुए दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट की धाराएं भी मुकदमे में जोड़ी हैं। आरोपी की रिमांड लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। स्कूल के बाद घर नहीं पहुंची थी छात्रा गंगीरी थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित ने 18 जनवरी को पुलिस को अपनी पुत्री के गायब होने की सूचना दी थी। पीड़ित ने बताया था कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री जो जनता इंटर कालेज की 7वीं की छात्रा है, बुधवार को कालेज गई थी। कालेज के बाद वह घर नहीं पहुंची। काफी ढूंढने के बाद भी उसका पता नहीं चला। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने 3 टीमों का गठन किया था और छात्रा की तलाश शुरू कर दी थी। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखने शुरू किए …