अलीगढ़ | भाजपा के पूर्व विधायक संजीव राजा का निधन, योगी आदित्यनाथ ट्वीट कर किया दुख व्यक्त
अलीगढ़ | भाजपा के पूर्व विधायक संजीव राजा का निधन, योगी आदित्यनाथ ट्वीट कर किया दुख व्यक्त SDlive News अलीगढ़ में कट्टर हिंदूवादी नेता की छवि रखने वाले शहर विधानसभा से विधायक रहे संजीव राजा का देर रात निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा करीब 12 बजे बारहद्वारी स्थित निवास से चंदनिया शवदाह गृह को निकलेगी। शहर के निर्वतमान विधायक संजीव राजा की शनिवार देर रात तबियत खराब हुई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजीव राजा के निधन से भाजपा ही नहीं पूरे अलीगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर संजीव राजा के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदनाएं आने लगीं। दिवंगत संजीव राजा की अंतिम यात्रा दोपहर 12 बजे उनके निवास बारहद्वारी से महावीरगंज से अब्दुलकरीम चौराहा से फूल चौराहा से बड़ाबाजार से मदारगेट से आर्यसमाज मंदिर से अचल रोड से रामलीला मैदान से दुबे का पड़ाव चौराहा से मीनाक्षी पुल से आभा होटल रामघाट रोड से चंदनिया शवदाहगृह को जाएगी । संजीव राजा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरूआत की और भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए 2017 में शहर विधायक का चुनाव जीता। उनके कार्यकाल के बाद उनकी पत्नी मुक्ता राजा शहर से विधायक चुनी गईं। अलीगढ़ सदर से पूर्व विध…