यूपी | नाबालिग छात्रा की अश्लील फोटो पोस्ट करने वाला सिपाही गिरफ्तार:इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर करता था भद्दे कमेंट्स

यूपी | नाबालिग छात्रा की अश्लील फोटो पोस्ट करने वाला सिपाही गिरफ्तार:इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर करता था भद्दे कमेंट्स
SDLive News बरेली में तैनात सिपाही पर नाबालिग छात्रा को इंस्टाग्राम पर बदनाम करने का आरोप लगा है। आरोप है कि सिपाही ने फर्जी नाम से इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया। उसके बाद छात्रा की फोटो एडिट कर उसे बदनाम किया। पीड़िता ने पूरे मामले में एसएसपी बरेली से शिकायत की। एसएसपी ने साइबर सेल से जांच कराई तो पला चला कि जिस आईडी से युवक ने छात्रा को बदनाम किया गया है, वह सिपाही की है। एसएसपी के आदेश पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अश्लील तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करता था मामला बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी का है। यहां एक 17 साल की छात्रा अपने परिवार के साथ रहती है। वह एसएससी की तैयारी कर रही है। छात्रा ने बुधवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी से शिकायत की थी। उसने कहा था कि किसी व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर उसकी फर्जी तरह से आईडी बना ली है। जिस पर वह उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर उसे बदनाम कर रहा है। उसने उसकी असली तस्वीरों और वीडियो से छेड़छाड़ की है। उसके मना करने पर भी आरोपी युवक नहीं मान रहा है। वह लगातार मैसेज भेजकर भद्दे कमेंट्स कर रहा है। छात्रा के अनुसार वह बदनामी की डर …