यूपी | पड़ोसी ने छेड़खानी की, पुलिस ने हमें ही पूरे दिन बैठाकर रखा, पति ने खाया थाने के सामने जहर, मौत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
यूपी | पड़ोसी ने छेड़खानी की, पुलिस ने हमें ही पूरे दिन बैठाकर रखा, पति ने खाया थाने के सामने जहर, मौत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा SDLive News संभल में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज न होने पर पिता ने मंगलवार रात थाने के बाहर जहर खाकर जान दे दी। आरोप है कि मामला दर्ज कराने गए एक पक्ष को पुलिस ने थाने में बैठा लिया था। इससे लड़की का पिता आहत था। पिता की मौत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामला संभल के कुढ़ फत्तेहगढ़ थाना क्षेत्र का है। खुदकुशी करने वाले व्यक्ति की पत्नी ने बताया, सोमवार सुबह हमारा पड़ोसी से विवाद हुआ था। इसी दौरान पड़ोसी का बेटा अतर सिंह ने मेरी 17 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ की। उसने जान से मारने की धमकी दी। हम लोगों ने सोमवार सुबह कुढ़ फत्तेहगढ़ थाने में जाकर तहरीर दी। जब दूसरे पक्ष को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने भी मंगलवार सुबह मारपीट की तहरीर दी। पत्नी बोली- आरोपियों की तहरीर पर दर्ज कर ली FIR महिला ने बताया, मंगलवार को मैं, मेरा बेटा और पति थाने गए। हम लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। लेकिन हम लोगों को ही थाने में बैठाकर रखा। उसी समय आरोपी पक्ष ने तहरीर दे दी तो मेरे परिवार के 2 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के कारण मेरे पति ने थाने के सामन…