यूपी | हिंदू लड़कों के साथ घूम रही हो, शर्म नहीं आती... यह कहकर हिजाब पहनी तीन युवतियों के साथ बीच बाजार बदसलूकी

यूपी | हिंदू लड़कों के साथ घूम रही हो, शर्म नहीं आती... यह कहकर हिजाब पहनी तीन युवतियों के साथ बीच बाजार बदसलूकी
SDLive News मेरठ के भगत सिंह मार्केट में दोबारा मुस्लिम युवतियों के साथ बदतमीजी की गई. युवतियों को 'हिंदू लड़के के साथ घूमोगी, शर्म नहीं आती' कहकर धमकाया गया. साथ ही कहा गया कि हिंदुओं से दोस्ती करोगी तो अंजाम बुरा होगा. बता दें कि लगभग 5 दिन पहले भी भगत सिंह मार्केट के चेयरमैन वाली गली में युवतियों के हिजाब खींचकर उनके साथ बदतमीजी की गई थी. दोबारा उसी बाजार में युवतियों के साथ अभद्रता कर उन्हें डराया और धमकाया गया. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाजार में खड़े कुछ लोग युवतियों को डराते-धमकाते दिखाई पड़ रहे हैं. दिनदहाड़े अराजक तत्वों की गुंडई का जो नया वीडियो सामने आया है, वो 14 मई का बताया जा रहा है. वीडियो भगत सिंह मार्केट के एंट्रेस का है. जिसमें 3 मुस्लिम युवतियां हिजाब पहने हैं. युवतियों के साथ एक लड़का भी है. बाजार में बाहर खड़े कुछ लड़के इन तीनों युवतियों और उनके साथ घूम रहे हिंदू लड़के का वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं. ये लड़के मुस्लिम युवतियों के पास आकर कहते हैं कि ‘नाम बताओ तुम अपना.. अपने मां, पिता का नाम बताओ. ये जो तुम्हारे साथ घूम रहा है कौन है ये… लड़के का भी नाम…