AMU में बुर्का पहने हिंदू लड़की का वीडियो :लड़कों ने घेरा तो बोली-मुझे एलर्जी है, इसलिए पहना; हिजाब पहने लड़कियों से बदसलूकी का यह चौथा वीडियो




SDLive News
अलीगढ़ के AMU कैंपस में बुर्का पहनकर घूम रही एक गैर मुस्लिम लड़की का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की एक लड़के के साथ कैंपस में घूम रही है। इसी दौरान कुछ लड़के लड़की और लड़के को रोक लेते हैं। इसके बाद उसका नाम पूछते हैं। लड़का खुद को लड़की का भाई बताता है।
इसके साथ ही लड़का कहता है कि लड़की को एलर्जी हुई है। उसके हाथ और चेहरे पर निशान पड़े हुए हैं। इस कारण वह बुर्का पहनकर घर से निकली है। जिससे एलर्जी से धूप में और ज्यादा परेशानी न हो। लड़के जब उससे नाम पूछते हैं, तो वह अपना नाम कोमल कुमारी बताती है। घटना चार दिन पुरानी बताई जा रही है। मगर, वीडियो गुरुवार देर रात सामने आया है।
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया विरोध
 सिविल लाइंस थाना प्रभारी प्रवेश कुमार राणा ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले में अभी तक कोई शिकायत या तहरीर नहीं मिली है। फिर भी पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच की। AMU के अधिकारियों से भी बात की गई है। वह भी इसकी जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। वीडियो में दिखने वाले लड़का और लड़की कौन हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है। अगर कोई शिकायत मिलेगी, तो कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुस्लिम समाज के लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह से गैर मुस्लिमों का बुर्का पहनकर घूमना धर्म के खिलाफ है। अगर वह बुर्का पहनकर कोई गलत हरकत करते हैं, तो इसका प्रभाव उनके समाज और उनके लोगों पर पड़ेगा।
हिजाब पहने लड़कियों के साथ बदसलूकी का 5 दिन में यह चौथा वीडियो सामने आया है...

पहली घटना: लड़कियों का हिजाब खींचने का पहला वीडियो 15 मई को सामने आया था। यह मेरठ की भगत सिंह मार्केट का ही था। यानी, तीसरा और पहला वीडियो एक ही मार्केट का था। पहले वीडियो में था कि हिजाब पहने लड़कियां दोस्तों के साथ शॉपिंग कर रही थीं। इसी दौरान कुछ युवकों ने बदसलूकी की। आरोपियों ने कहा कि हिंदू लड़कों के साथ घूम रही हो तुम। लड़कियों के साथ आए युवक से आरोपियों ने मारपीट की। घटना 13 मई यानी निकाय चुनाव की काउंटिंग के दिन की थी। 

दूसरी घटना- 14 मई को हिजाब पहने 3 मुस्लिम लड़कियों से बदसलूकी का मामला सामने आया था। यह मेरठ की भगत सिंह मार्केट का ही था। शहर की भगत सिंह मार्केट में 3 लड़कियां खड़ी हैं। उनके साथ एक लड़का है, तभी कुछ लड़के आते हैं और वीडियो बनाने लगते हैं। लड़कियां वीडियो बनाने के लिए मना करती हैं। लेकिन वो नहीं मानते हैं। फिर लड़के पूछते हैं कि ये जो तुम्हारे साथ घूम रहा है कौन है ये? लड़के का भी नाम बताओ, तुम्हें शर्म नहीं लगती, हिंदुओं के साथ घूम रही हो, तुम्हारे यहां कोई कहने, सुनने वाला नहीं है। लड़कियां कहती हैं कि ये लड़का जो हमारे साथ है। 

तीसरी घटना- 16 मई को फिर मुजफ्फरनगर का एक वीडियो सामने आया। इसमें हिजाब पहनकर क्लासमेट के साथ बुलेट से जा रही लड़की से बदसलूकी की गई थी। रास्ते में बोलेरो सवार 5-6 युवकों ने बुलेट को रोक लिया। लड़की का हिजाब खींचा। वहीं, लड़के से सवाल-जवाब किए? कौन हो तुम, कहां से आए हो? यह घटना 13 मई को हुई थी। 15 मई को इसमें FIR दर्ज हुई। 16 मई यानी मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ।
और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0