AMU में बुर्का पहने हिंदू लड़की का वीडियो :लड़कों ने घेरा तो बोली-मुझे एलर्जी है, इसलिए पहना; हिजाब पहने लड़कियों से बदसलूकी का यह चौथा वीडियो
AMU में बुर्का पहने हिंदू लड़की का वीडियो :लड़कों ने घेरा तो बोली-मुझे एलर्जी है, इसलिए पहना; हिजाब पहने लड़कियों से बदसलूकी का यह चौथा वीडियो SDLive News अलीगढ़ के AMU कैंपस में बुर्का पहनकर घूम रही एक गैर मुस्लिम लड़की का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की एक लड़के के साथ कैंपस में घूम रही है। इसी दौरान कुछ लड़के लड़की और लड़के को रोक लेते हैं। इसके बाद उसका नाम पूछते हैं। लड़का खुद को लड़की का भाई बताता है। इसके साथ ही लड़का कहता है कि लड़की को एलर्जी हुई है। उसके हाथ और चेहरे पर निशान पड़े हुए हैं। इस कारण वह बुर्का पहनकर घर से निकली है। जिससे एलर्जी से धूप में और ज्यादा परेशानी न हो। लड़के जब उससे नाम पूछते हैं, तो वह अपना नाम कोमल कुमारी बताती है। घटना चार दिन पुरानी बताई जा रही है। मगर, वीडियो गुरुवार देर रात सामने आया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया विरोध सिविल लाइंस थाना प्रभारी प्रवेश कुमार राणा ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले में अभी तक कोई शिकायत या तहरीर नहीं मिली है। फिर भी पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच की। AMU के अधिकारियों से भी बात की गई है। वह भी इसकी जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। वीडियो में दिखने वाले लड़का और लड़की कौन हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है। अगर कोई शिकायत मिलेग…