यूपी | चाइनीज मांझे से बुरी तरह कटा चौकी प्रभारी का चेहरा, लगाने पड़े 36 टांके

SDLive News
पीलीभीत में एक चौकी प्रभारी चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें 36 टांके लगाए गए।
जानकारी होने पर पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना।
ये घटना थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की है। आसाम रोड चौकी प्रभारी कमलेश सिंह मंगलवार की शाम करीब चार बजे सुनगढ़ से आसाम चौकी की ओर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे नैगवा ओवरब्रिज पर पहुंचे। तभी अचानक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। जिससे उनकी ठोड़ी का हिस्सा कट गया। वह बुरी तरह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। ये देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह फोर्स के साथ पहुंचे।
पुलिस, चौकी इंचार्ज को लेकर ब्रिज के नीचे स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गई। जहां उनका प्राथमिक उमचार किया गया। चौकी प्रभारी को 36 टांके लगाए गए। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी जगत सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी का उपचार करवाया जा रहा है। जल्द ही प्रशासन से वार्ता करने के बाद चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। 
और नया पुराने

Live users

0

نموذج الاتصال