अलीगढ़: कीटनाशक वाली फसलें चरने से 80 बकरियों की मौत, पशु मालिकों में आक्रोश

अलीगढ़: कीटनाशक वाली फसलें चरने से 80 बकरियों की मौत, पशु मालिकों में आक्रोश
SDLive News अलीगढ़ में थाना अकराबाद के अदौन इलाके में 80 बकरियों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बकरी मालिक ने बारिश के चलते बकरियों को चराकर एक कमरे के अंदर बंद कर दिया था. वही, सोमवार सुबह जब बकरियों का दूध निकालने पहुंचा तो बकरिया मर चुकी थी. एक साथ 80 बकरियों की मौत से परिवार बेहद दुखी है. मौके पर थाना अकराबाद पुलिस और पशु चिकित्सा अधिकारी भी पहुंचे. पशु चिकित्सा अधिकारी बकरियों का पोस्टमार्टम कराकर मौत का सही कारण जानने की कोशिश में लगे हैं. सही सलामत बंद किया था कमरे में अदौन के रहने वाले साबिर लोन लेकर बकरी पालन का व्यवसाय करते हैं. कल बारिश के चलते बकरियों को कुछ देर बाहर चराने के बाद मौसम खराब होने पर घर के एक कमरे के अंदर बकरियों को बंद कर दिया था. रोजाना की तरह साबिर बकरियों को कमरे में बंद करते थे. वही, सोमवार को सुबह जब बकरियों का दूध काढ़ने गए तो बकरियां मरी हुई अवस्था में मिली. यह देखकर साबिर दंग रह गया. वही, बकरियों की मौत को देखकर परिवार में मातम पसर गया. मालिक साबिर को भी कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि बकरियों की मौत का क्या कारण है. लेकिन साबिर ने बताया कि बकरियों के कुछ ख…