यूपी | 9 साल के मासूम को मां ने डांट दिया, बच्चे ने स्कूल टाई से उठाया खौफनाक कदम, सभी रह गए सन्न

यूपी | 9 साल के मासूम को मां ने डांट दिया, बच्चे ने स्कूल टाई से उठाया खौफनाक कदम, सभी रह गए सन्न
SDLive News उत्तर प्रदेश के कानपुर से ऐसी घटना सामने आई है, जो हम सबको सोचने पर मजबूर करती है. क्या कोई मासूम तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला बच्चा मां की डांट से इतना नाराज हो सकता है कि वो अपनी जिंदगी ही खत्म कर डाले? दरअसल, कानपुर में एक 9 साल के बच्चे ने अपनी स्कूल ड्रेस में लगी टाई से फांसी लगा ली. बच्चे को उसकी मां और भाई ने खाने नहीं खाने और साइकिल चलाने को लेकर डांट दिया था. इसी बात से नाराज होकर बच्चे ने खौफनाक कदम उठा लिया.  जानकारी के अनुसार, कानपुर के नरवल इलाके में रहने वाले सुशील कुमार का 9 साल का बेटा कक्षा 3 में पढ़ता था. वह स्कूल से जब दोपहर में लौटकर आया तो मां ने खाना दिया. इस दौरान उसका भाई भोजन करने लगा, लेकिन बच्चे ने खाना नहीं खाया. उसे साइकिल चलाने का शौक था तो वह साइकिल लेकर बाहर निकल गया. इस पर उसकी मां ने उसे डांट दिया. मां के डांटे से नाराज होकर बच्चा घर के अंदर आ गया. उसके बड़े भाई ने भी उसे डांट दिया. मां और भाई की डांट को बच्चे ने समझ लिया अपमान? मां और भाई की डांट को मासूम बच्चा अपना अपमान समझ बैठा. उसने खाना नहीं खाया. इसके बाद रात में घर के टॉयलेट में जाकर अपनी …