हरदुआगंज। धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी, पंडालों में स्थापित प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
हरदुआगंज। धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी, पंडालों में स्थापित प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ ब्यूरो अभिषेक चौधरी सिद्धि विनायक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना पूरे जिले में धूमधाम से की गई। गणेश चतुर्थी के मौके पर जिले भर में कई स्थानों पर पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा बड़े ही धूमधाम के साथ देर रात्रि तक की जाती रही। गणपति का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार और घरों में भी चहल-पहल बनी रही। मंदिरों और पंडालों में भगवान गणेश की पूजा-पाठ पूरे विधि-विधान के साथ की गई। जिले के कस्बा हरदुआगंज स्थित पूजा पंडालों में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजन के लिए खोल दिया गया। मनमोहक झांकियां भी देखने को मिली कस्बा हरदुआगंज में श्री गणेश चतुर्थी के महापर्व पर आकर्षक झांकियां भी निकाली गई और भगवान श्री गणेश को प्रतिमा को रथ में स्थापित कर पूरे कस्बे में भ्रमण किया। बाल भक्त सेवा समिति द्वारा प्रस्तुत श्री गणेश चतुर्थी मैन मार्केट हरदुआगंज में बाल भक्त सेवा समिति के भक्तिजनों ने मंदिर के प्रांगण में पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाकर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंडालों में पहुंचकर उनका दर्शन कर पूजा की…