यूपी : थाने में सपा नेता के भाई बिलाल ने केक काट बर्थडे मनाया, गिफ्ट में थानेदार का हुआ ट्रांसफर
यूपी : थाने में सपा नेता के भाई बिलाल ने केक काट बर्थडे मनाया, गिफ्ट में थानेदार का हुआ ट्रांसफर
यूपी के अमरोहा में थाने में सपा नेता के भाई का बर्थडे मनाना और केक कटवाना इंस्पेक्टर को भारी पड़ गया. इस फोटो में देख सकते हैं कि कैसे एक राजनीति पार्टी से जुड़ा शख्स थानेदार की टेबल पर केक रखकर जश्न मना रहा है. अब कोतवाल साहब ही जब उस नेता का फेवर कर रहे हैं तो उनके थाने के सहकर्मी तो जाहिर है कि वो साथ में आएंगे. ऐसे में थाने में तैनात कई मातहत पुलिसकर्मी भी केक काटने से लेकर हैप्पी बर्थडे बोलने में शामिल हो गए. अब नेताजी ने जैसे ही ये फोटो अपने सोशल मीडिया पर अपलोड किए तभी से थानेदार से लेकर खाकीवर्दी पर सवाल उठने लगा. इन सवालों का नतीजा ये रहा है कि एसपी ने तुरंत उस थानेदार का ट्रांसफर कर दिया. ये मामला अमरोहा जनपद की हसनपुर कोतवाली का है. जहां के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा और उनके साथी दरोगा और सिपाही की मौजूदगी में हैप्पी बर्थडे मनाया गया. जिन शख्स का बर्थडे था उनका नाम बिलाल है. ये अमरोहा के चर्चित एक सपा नेता के भाई हैं. चूंकि बिलाल का इस थानेदार से खास लगाव था इसलिए उनका जन्मदिन भी थाने में ही मनाया गया. बाकायदा केक मंगाया गया. फिर उसे काटकर तालियां बजाई गईं. समाजवादी…