अलीगढ़ | विधायक मुक्ता राजा के नाम से लैटर वायरल , MLA ने किया इंकार

NIKHIL SHARMA SAMPADAK
अलीगढ़ | विधायक मुक्ता राजा के नाम से लैटर वायरल , MLA ने किया इंकार
राजकुमारी शर्मा अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम ने मंच पर अपनी ही पार्टी की विधायिका को असहज करने के मामले में नया मोड़ आया है. घटना को लेकर भाजपा विधायक मुक्ता राजा का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल पत्र की पुष्टि समाचार दर्पण लाइव नहीं करता है. पत्र में उन्होंने सांसद सतीश गौतम को पारिवारिक छोटे भाई जैसा रिश्ता बताया है और वह मुझसे बड़ी बहन जैसा व्यवहार करते हैं. पत्र में उन्होंने जिक्र किया है कि मैं हिंदू हृदय सम्राट शेर दिल स्वर्गीय संजीव राजा की पत्नी हूं. मेरे साथ अभद्रता करना तो दूर मुझे कोई गलत दृष्टि से देख भी नहीं सकता. हालांकि इस पत्र को लेकर स्वयं विधायक मुक्ता राजा ने कहा कि मैं मथुरा में हूं, मुझे पता नहीं है, किसने क्या किया है. मेरी संज्ञान में यह नहीं है. दरअसल , पंडित दीनदयाल जी की जयंती पर कार्यक्रम में अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने शहर विधायक मुक्त राजा के हाथ को छूकर और कंधे पर हाथ रखकर बातें करते नजर आए थे. इसके बाद विधायिका को अपनी कुर्सी बदलनी पड़ी. वह दूसरी जगह जाकर बैठ गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर सांसद…