ब्वॉयफ्रेंड ने वायरल किया अश्लील वीडियो, फांसी के फंदे से लटकी नाबालिग
ब्वॉयफ्रेंड ने वायरल किया अश्लील वीडियो, फांसी के फंदे से लटकी नाबालिग डेस्क, समाचार दर्पण लाइव झा रखंड के कटकमसांडी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग ने रविवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि उसके ब्वॉय फ्रेंड ने एक वीडियो वायरल कर दिया था। इससे वह डिप्रेशन में थी। परिजनों ने बताया कि आरोपी नाबालिग को अपने प्रेम जाल मे फंसाकर कुछ दिन पूर्व गुजरात ले गया था। इस दौरान उसने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन कर दोनों को घर वापस लाया। लड़की के परिजनों ने बताया कि इस बीच उसके ब्वॉयफ्रेंड ने एक वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद लडकी बहुत दुखी हो गई और फिर उसने आत्महत्या कर ली। रविवार को काम के सिलसिले में परिजन घर से बाहर थे। इसी दौरान नाबालिग घर के अंदर दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घर लौटने के बाद मामले की जानकारी हुई। फिर घटना के बाबत कटकमसांडी पुलिस को अवगत कराया गया। इधर, इसकी जानकारी मिलते ही कटकमसांडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि पोस्टमार्टम के बाद शव की अंत्येष्टि के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। केस …