अलीगढ़ में दहेज के लिए पत्नी को किया लहूलुहान, महिला अस्पताल में भर्ती
अलीगढ़ में दहेज को लेकर बरपा कहर
अलीगढ़ में दहेज के लिए पत्नी को किया लहूलुहान, महिला अस्पताल में भर्ती
अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के मोहल्ला पक्की गढ़ी में दहेज के लिए महिला पर आत्मघाती हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि उसके शौहर ने दहेज के लिए पहले उससे मारपीट की और फिर उसे जान से मारने के इरादे से हमला कर दिया। आरोपी ने महिला पर धारदार हथियार से हमला किया और लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। 4 साल पहले हुआ था निकाह, मांगते हैं दहेज अतरौली के पक्की गढ़ी निवासी अतकीम खां की बेटी सिमरन का विवाह 4 साल पहले पक्की गढ़ी के ही रहने वाले राजा के पुत्र शमशुद्दीन के साथ हुई थी। पीड़िता के पिता ने बताया कि निकाह के कुछ दिन बाद तक सब ठीक चल रहा था। लेकिन इसके बाद ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग करना शुरू कर दिया। शनिवार को आरोपियों ने उनकी बेटी के साथ जमकर मारपीट की और जान से मारने के इरादे से धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। जिसके कारण उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पिता ने बताया कि जब उ…