आधी रात को घर पर सो रही 12 साल की दलित बच्ची को उठा ले गया दरिंदा, रेप कर छोड़ा, CCTV में दिखा आरोपी
आधी रात को घर पर सो रही 12 साल की दलित बच्ची को उठा ले गया दरिंदा, रेप कर छोड़ा, CCTV में दिखा आरोपी
यूपी के आगरा जिले में 12 साल की दलित बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। बताया गया है कि दलित परिवार की बच्ची को युवक रात में घर से उठा कर सुनसान जगह ले गया जो सीसीटीवी में दर्ज हो गया है पुलिस अब जल्द आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दे रही है।
बताते चलें कि आगरा में बीते गुरुवार रात किडनैप कर नाबालिग के साथ रेप किया। 12 साल की बच्ची परिजनों के साथ घर के बाहर सो रही थी। रात करीब 1 बजे युवक उसे उठा ले गया। गांव के बाहर ले जाकर रेप किया। फिर वहीं छोड़कर फरार हो गया। बेटी रोती-बिलखती घर पहुंची तो परिजनों की नींद खुली। नाबालिग ने पिता को पूरी घटना बताई। बेटी ने बताया कि पापा मेरे साथ गंदा काम किया। परिजनों ने शुक्रवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना खेरागढ़ क्षेत्र के एक गांव की है। बच्ची को गोद में ले जाते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। परिजनों ने बताया, बेटी घर के बाहर पड़ी चारपाई में सो रही थी। घर के अन्य लोग भी दूसरी चारपाई पर सो रहे थे। तभी देर रात गांव का एक युवक आया। वह बेटी को गोद में उठाकर एक सुनसान जगह ले गया। वहां बच्ची की नींद खुल गई। उसने शोर मचाने की कोशिश की, त…