अलीगढ़ के हरदुआगंज में दरोगा बोला पहले बनाओ शारीरिक संबंध तब करूंगा कार्रवाई
अलीगढ़ के हरदुआगंज में दरोगा बोला पहले बनाओ शारीरिक संबंध तब करूंगा कार्रवाई
निखिल शर्मा
थाना हरदुआगंज से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है जहां एक महिला जो अपने पति को ढूंढने की गुहार लगाती फिर रही थी वहीं थाना हरदुआगंज के दारोगा ने महिला से शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड रख दी। आरोप है कि दारोगा महिला के घर में घुस आया और महिला के कपड़े उतारने लगा। क्या है असल मामला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने थाना सासनी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद पीड़िता व उसका पति दिल्ली में जाकर रहने लगे जिस दौरान महिला दो बच्चे हो गए।
पति का था अन्य महिला के साथ अवैध संबंध महिला के अनुसार दिल्ली में ही पति एक अन्य विवाहित महिला के साथ अवैध संबंध रखने लगा जिसे समझा बुझाकर पीड़ित महिला अलीगढ़ के हरदुआगंज ले आई महिला का आरोप है कि कुछ ही समय बाद उसका पति चुपचाप घर से निकल गया और दिल्ली निवासी विवाहित महिला को लेकर भगाकर ले गया। पीड़ित महिला के दारोगा पर आरोप
महिला के अनुसार पति से काफी दिन तक संपर्क नहीं होने पर महिला ने थाना हरदुआगंज में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई जिसकी जांच करने वाले दारोगा ने कार्रवाई करने के एवज में महिला से शारीरि…