अलीगढ़ | हरदुआगंज थाना क्षेत्र में नहर के पास पड़ा मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
अलीगढ़ | हरदुआगंज थाना क्षेत्र में नहर के पास पड़ा मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने शव की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रिय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को महिला से जुड़ी कोई जानाकरी नहीं मिली है, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया है और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है। जिससे महिला की जल्द से जल्द शिनाख्त की जा सके।
नहर के पास पड़ा हुआ था महिला का शव महिला का शव बहरामगढी बंबे के पास पड़ा मिला है। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी ख़ंगालने शुरू कर दिए हैं। जिससे यह पता लगाया जा सके कि महिला उस इलाके में कहां से और किसके साथ आई थी। वहीं महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के पुलिस थानों में भी सूचना प्रसारित की है, जिससे लापता महिलाओं की जानकारी की जा सके। पुलिस के अनुसार महिला इलाके की नहीं है और उसे पहली बार ही यहां देखा गया है। ऐसे में अलीगढ़ समेत आसपास के जिलों में भी महिला की सूचना…