अलीगढ़ के हरदुआगंज में 25 अप्रैल को की थी 1.10 लाख की लूट, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

अलीगढ़ के हरदुआगंज में 25 अप्रैल को की थी 1.10 लाख की लूट, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
अलीगढ़ में पुलिस की मुठभेड़ में घायल होने वाले बदमाशों ने पूछताछ में कई अपराधिक घटनाएं कबूली हैं। उन्होंने बताया कि सभी एक साथ अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। पहले कार से घूमकर रेकी करते थे और फिर मौका मिलते ही चोरी और लूट की घटनाओं का अंजाम दे देते थे। बीते दिनों भी उन्होंने एक व्यापारी की रेकी की थी और फिर उसके साथ लूट की थी। वहीं पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ थाना हरदुआगंज के साथ ही गोधा, पालीमुकीमपुर, अतरौली समेत अन्य कई थानों में नामजद मुकदमे दर्ज अब पुलिस सारे मामले की जांच में जुटी हुई है। देर रात पुलिस से हुई थी मुठभेड़ हरदुआगंज पुलिस की देर रात लगभग 1 बजे माछुआ पुल के पास अपराधिकयों के साथ मुठभेड़ हुई थी। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में थाना पालीमुकीमपुर के शेफपुर निवासी दीपक के पैर में गोली लगी थी। उसके साथ पुलिस ने पालीमुकीमपुर के ही विशाल पुत्र राजपाल को भी गिरफ्तार किया था। वहीं इन दोनों के अलावा पुलिस ने फिरोजाबाद के थाना एका के चंदनपुर निवासी छोटू उर्फ अंकुश पुत्र विनोद कुमार और जेड़ा निवासी विपिन शौर्य पुत्र राम किशोर को गिर…