एक महीने में गैंगरेप के गुनहगार छूटे, कासगंज पूछ रहा: इंसाफ कहाँ है?

एक महीने में गैंगरेप के गुनहगार छूटे, कासगंज पूछ रहा: इंसाफ कहाँ है?
उत्तर प्रदेश के कासगंज से आई खबर ने न केवल कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई हैं, बल्कि देश की हर उस बेटी के सीने में खंजर घोंप दिया है, जिसे "बेटी बचाओ" के खोखले नारे सुनाए जाते हैं। एक महीने पहले, 10 अप्रैल 2025 को, हजारा नहर के किनारे एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दिल दहलाने वाले सामूहिक दुष्कर्म के मामले में, मुख्य आरोपियों को जमानत मिल गई है। जी हां, वही दरिंदे जिन्होंने एक मंगेतर के सामने उसकी नाबालिग मंगेतर को हवस का शिकार बनाया, उसका वीडियो बनाया और फिर धमकी देकर पैसे भी ऐंठे, आज खुले घूम रहे हैं। इस फैसले ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है और यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या भारत में न्याय अब रसूखदारों की कठपुतली बन गया है? क्रूरता की इंतहा, फिर भी जमानत? मामला किसी भी सभ्य समाज को शर्मसार करने वाला है। कासगंज के हजारा नहर क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए एक जोड़े को 8-10 दरिंदों ने घेर लिया। मंगेतर को बेरहमी से पीटा गया, उससे नकदी और गहने लूटे गए, और फिर नाबालिग को पास के एक सुनसान कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इन राक्षसों ने इस घिनौने कृत्य का वीडिय…