हरदुआगंज: तीसरी बार भी ट्रांसफार्मर फुंका, महमूदपुर में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा – धर्मेंद्र प्रताप ने शुरू किया तप, तब जाकर जागा बिजली विभाग!
हरदुआगंज: तीसरी बार भी ट्रांसफार्मर फुंका, महमूदपुर में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा – धर्मेंद्र प्रताप ने शुरू किया तप, तब जाकर जागा बिजली विभाग!
अलीगढ़ ज़िले के हरदुआगंज क्षेत्र के धनीपुर ब्लॉक का गांव महमूदपुर इन दिनों गर्मी से नहीं, ट्रांसफार्मर की लगातार हो रही "बलि" से तप रहा है! गांव में अब तक तीन बार ट्रांसफार्मर बदले जा चुके हैं, लेकिन बिजली तो जैसे इस गांव से नाराज़ हो गई है। हर बार नया ट्रांसफार्मर आता है और कुछ ही दिनों में “फूं...!” — फिर वही अंधेरा, वही उमस, वही परेशानी। गांव के लोग बोले - ये कोई ट्रांसफार्मर है या पटाखा? गांव के बुज़ुर्ग से लेकर बच्चे तक अब बिजली की बजाय इन फुंके ट्रांसफार्मरों की गिनती करना सीख गए हैं। परेशान ग्रामीणों का कहना है, "शायद विभाग वाले कबाड़खाने से ट्रांसफार्मर उठा लाते हैं!" कुछ ने तंज कसा कि "बिजली विभाग के लोग गर्मी में नहीं, बल्कि जनता के सब्र से खेलते हैं।" 28 मई की रात को फिर हुआ अंधेरा, धर्मेंद्र ने थामा तप का रास्ता! आखिरी बार ट्रांसफार्मर 28 मई की देर रात फुंक गया। पूरे गांव में अंधेरा छा गया और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। इसी के विरोध में गांव के जागरूक युवा धर्मेंद्र प्रताप ने तप पर बैठने का ऐलान कर दिया। उन्होंने गांव के चौपाल पर मौन व्रत के …