अलीगढ़ : भतीजे की बाहों में चाची; हरदुआगंज में ममता और मर्यादा दोनों शर्मसार – दो मासूम बच्चों के भविष्य पर संकट
अलीगढ़ : भतीजे की बाहों में चाची; हरदुआगंज में ममता और मर्यादा दोनों शर्मसार – दो मासूम बच्चों के भविष्य पर संकट निखिल शर्मा "मुझे नहीं डर अपनी जान का, डर है तो बस अपने मासूम बच्चों की ज़िंदगी का..." — ये दर्दभरे शब्द हैं एक उस पिता के, जिसकी दुनिया एक झटके में उजड़ गई। हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव से सामने आए इस मामले ने रिश्तों की मर्यादा और सामाजिक संरचना दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका ही भतीजा, जिसे उसने बेटे जैसा पाला था, उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चों को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। ये घटना 23 मई 2025 को घटित हुई, लेकिन इसके पीछे की कहानी पिछले साल से ही सुलग रही थी। पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2024 में ही भतीजे और पत्नी के बीच अवैध संबंधों की भनक उसे लग गई थी। फरवरी 2025 में पत्नी पहली बार भागी थी, लेकिन सामाजिक दबाव के चलते वापस लौटी। तभी से भतीजा खुलेआम धमकी देने लगा कि "इस बार गया तो बच्चों समेत सबको लेकर जाऊंगा, तेरा वंश खत्म कर दूंगा।" और आखिरकार, उसने वही किया। बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी अब एक आपराधिक और गंदे माहौल में रह रही है, जहां बच्चों की मानसिक और शारीरिक सुरक्षा खतरे में है। उन…