हरदुआगंज बना क्राइमगंज ; दबंग बोला तेरी लुगाई को रख लूंगा, पुलिस पर विकलांग से वसूली का आरोप

हरदुआगंज बना क्राइमगंज ; दबंग बोला तेरी लुगाई को रख लूंगा, पुलिस पर विकलांग से वसूली का आरोप
जिला अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र के ग्राम मई चंगेरी निवासी एक विकलांग व्यक्ति ने स्थानीय युवक और थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित रमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि एक साल पहले उसे सरकारी आवास दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी की गई। जब उसने रुपये वापस मांगे तो मारपीट, धमकी और अभद्रता की घटनाओं का सिलसिला शुरू हो गया, जिसमें पुलिस की संदिग्ध भूमिका भी सामने आ रही है। पीड़ित रमेश चंद्र शर्मा, जो जन्म से एक पैर से विकलांग हैं, टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका आरोप है कि ग्राम निवासी प्रमोद कुमार पुत्र डिप्टी सिंह ने वर्ष 2024 में उन्हें सरकारी योजना के तहत आवास दिलवाने का झांसा देकर एक लाख रुपये ले लिए। कुछ माह तक टालमटोल के बाद जब रमेश को ठगी की आशंका हुई और उसने रुपये वापस मांगे, तो प्रमोद ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें उनकी गर्दन के नीचे की हड्डी चोटिल हो गई। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय केवल मेडिकल कराकर उन्हें वापस भेज दिया। बाद में जब भी रमेश ने रुपये मांगे, प्रम…