हरदुआगंज : छिड़ावली में पंचायत सचिवालय बना 'मक्का गोदाम', विकास कार्य ठप, भ्रष्टाचार के आरोप

हरदुआगंज : छिड़ावली में पंचायत सचिवालय बना 'मक्का गोदाम', विकास कार्य ठप, भ्रष्टाचार के आरोप
धनीपुर ब्लॉक के गांव छिड़ावली में पंचायत सचिवालय का हाल बेहाल है। सरकार ने गांवों को स्मार्ट बनाने और विकास योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए पंचायत सचिवालयों को डिजिटल किया और पंचायत सहायकों की तैनाती की, लेकिन छिड़ावली में यह सचिवालय ग्राम प्रधान का 'मक्का गोदाम' बन गया है। गुरुवार को सचिवालय के कक्षों पर ताला लटका था, जबकि परिसर में ग्राम प्रधान की मक्का सुखाई जा रही थी। पूर्व ग्राम प्रधान संजय चौहान ने बताया कि 15 दिन पहले सचिवालय में मक्का के भुट्टे भरे थे। परिसर में थ्रेसर से मक्का निकाला गया और अब खुले में मक्का सुखाई जा रही है। उन्होंने कहा, "यह सचिवालय ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं के लिए बनाया गया था, लेकिन इसका दुरुपयोग हो रहा है।" भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, RTI से खुलासे की कोशिश गांव के रिटायर्ड फौजी अवधेश सिंह ने पिछले दस सालों में ग्राम विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए RTI के जरिए जानकारी मांगी थी। पंचायत सचिव रोशनी सिंह से जुड़ा यह मामला जन सूचना आयोग तक पहुंच गया है। अवधेश का आरोप है कि सूचना मांगने के बाद उन्हें खुलेआम धम…