हरदुआगंज में जाति छुपाकर की शादी, फिर शुरू हुआ दलित पत्नी पर कहर; पति बोला तू जाटव है मेरे पैरों की धूल है

हरदुआगंज में जाति छुपाकर की शादी, फिर शुरू हुआ दलित पत्नी पर कहर; पति बोला तू जाटव है मेरे पैरों की धूल है
थाना हरदुआगंज क्षेत्र की निवासी एक दलित महिला ने अपने पति पर जातीय अपमान, घरेलू हिंसा और जान से मारने की धमकी का गंभीर आरोप लगाते हुए IGRS जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि वह बीते छह माह से अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ जान बचाकर अलग रह रही है, लेकिन आरोपी अब भी पीछा नहीं छोड़ रहा और सरेआम धमकी दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि वह जाटव समाज से संबंध रखती है और अत्यंत गरीब परिवार से आती है। चार वर्ष पूर्व उसकी शादी हरदुआगंज थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से पारंपरिक रीति से हुई थी, शुरू में सब ठीक चला, लेकिन कुछ ही महीनों में पति का असली चेहरा सामने आने लगा। शराब, मारपीट और जातिगत गालियाँ: महिला का कहना है कि पति शराब पीकर घर आता और आए दिन उसके साथ मारपीट करता। इसी दौरान वह उसे बार-बार जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी करने लगा। "तू मेरे पैर की धूल है" जैसी बातें सुनते हुए वह अपनी बच्ची के भविष्य की खातिर चुप रहती रही। जाति छिपाकर की शादी कुछ समय बाद पीड़िता को पता चला कि पति 'प्रजापति' जाति का है, यानी पिछड़ा वर्ग से है। जब इस बारे में उसने सवाल …