अलीगढ़ में बंदर की गोली मारकर हत्या, गांव में हंगामा
अलीगढ़ में बंदर की गोली मारकर हत्या, गांव में हंगामा
अलीगढ़। दादों थाना क्षेत्र के नगला मछरिया गांव में आम के बाग में बंदरों को भगाने के प्रयास में एक बंदर को गोली मार दी गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बंदरों को भगाने के लिए आरोपियों ने लाठी-डंडे की जगह सीधे बंदर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से आम खा रहे बंदर की तत्काल मौत हो गई। यह भी पढ़ें,, हरदुआगंज बना क्राइमगंज; दबंग बोला तेरी लुगाई को रख लूँगा, पुलिस पर विकलांग से वसूली का आरोप जैसे ही बंदर की मौत की जानकारी गांव वालों को हुई, वहां हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भी पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कृत्य जानबूझकर किया गया है और इसमें गैर समुदाय के लोगों का हाथ है। गुस्साए लोगों ने जमकर नारेबाजी की और पशु हत्या में लिप्त आरोपियों को तुरंत जेल भेजने की मांग की। सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश! स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह घटना सिर्फ जानवर को भगाने तक सीमित नहीं थी, बल्कि इलाके की शांति भंग करने और सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश थी। आरोप है कि बंदर को गोली मारना एक सोच-समझी साजिश का हिस्सा था। पुलिस ने मौके प…