अलीगढ़ | घेर के अंदर दरिंदगी: बुजुर्ग ने 10वीं के छात्र से किया कुकर्म

अलीगढ़ | घेर के अंदर दरिंदगी: बुजुर्ग ने 10वीं के छात्र से किया कुकर्म
अलीगढ़ (गोधा)। जहां कानून बच्चों की सुरक्षा का दम भरता है, वहीं अलीगढ़ के एक गांव में इंसानियत को 70 साल के एक दरिंदे ने घेर के अंदर कैद करके रौंद डाला। लेकिन हैरानी की बात ये नहीं कि एक नाबालिग से कुकर्म हुआ — हैरानी की बात ये है कि जब पीड़ित छात्र अपने पिता के साथ न्याय मांगने थाने गया तो पुलिस ने उसे फरियादी नहीं, जैसे कोई मुजरिम बना दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गोधा थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 जुलाई की रात को उनका 16 वर्षीय बेटा, जो कक्षा 10 में पढ़ता है, बाहर गली में खड़ा था। तभी पड़ोसी करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग उसे काम करवाने के बहाने अपने घेर में ले गया। जहां दरवाज़ा बंद कर छात्र के साथ कुकर्म किया गया। घटना का एक और सनसनीखेज पहलू यह है कि एक अन्य युवक ने इस पूरी वारदात का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया — बाद में डिलीट करने की बात कही गई, लेकिन यह क्लिप पीड़ित परिवार की चिंता और भय को और बढ़ा गई। घटना के तुरंत बाद गांव में अफवाहों और नाराज़गी का तूफ़ान उठ खड़ा हुआ। कुछ गांव वालों ने आरोपी को माफ़ी मांगने की सलाह दी, लेकिन तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई या पश्चाताप न देख पीड़…