अलीगढ : तालानगरी में खुलेआम गैस रिफलिंग कर रहा शिवकुमार, अब किसका है संरक्षण?

अलीगढ : तालानगरी में खुलेआम गैस रिफलिंग कर रहा शिवकुमार, अब किसका है संरक्षण?
अलीगढ : तालानगरी में खुलेआम गैस रिफलिंग कर रहा शिवकुमार, अब किसका है संरक्षण?
हरदुआगंज थाना क्षेत्र के औद्योगिक तालानगरी के सेक्टर-2 से सटी मधुर इन्क्लेव कॉलोनी इन दिनों किसी रिहायशी बस्ती से ज्यादा गैस बम के जखीरे में तब्दील हो चुकी है। वजह है एक वही पुराना नाम — शिवकुमार उर्फ शिब्बू , जिसने एक बार फिर शासन-प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए उसी घर में अवैध गैस रिफलिंग का कारोबार शुरू कर दिया जहां से वह पिछले साल जेल गया था । औद्योगिकी तालानगरी के सेक्टर दो में एलडीएस कंपनी वाले रास्ते से जैसे ही कॉलोनी में दाखिल होते हैं, बाएं हाथ की पहली गली में आपको घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों का अड्डा दिखाई देगा। सिलेंडरों की खड़खड़ाहट, टेंपो की आवाजाही और मशीनों की सिसकारी ये बताने को काफी हैं कि यहां गैस एजेंसी नहीं, गैस माफिया का सिंडिकेट चल रहा है। एक घर बना बारूद का ढेर, फिर भी शांत हैं जिम्मेदार! जिस घर में यह सब हो रहा है, वह है तालसपुर निवासी शिवकुमार पुत्र मंगल सिंह का मकान। यहां से दिनभर घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस निकालकर कमर्शियल सिलेंडरों में रिफिलिंग की जाती है। रफ्तार ऐसी कि टेंपो और बाइक सिलेंडर लेकर आते-जाते हैं और कॉलोनीवासियों की नींद हराम है। शुक्रवार को UP-81-BT-396…